बांदा, जून 21 -- नरैनी। खेत में धान की बेड़ लगाने गए किसान की अचानक हालत बिगड़ गई। उसकी मौत हो गई। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी पूरण पुत्र लक्ष्मण दोपहर के समय अपने खेतों में धान की बेड़ बोने के लिए गया था। बताया गया कि खेत में काम करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टियां होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, मौके पर पहुंचे परिजनो ने उसे उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामकेश ने बताया कि उसका पिता किसानी करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा छह बेटी एक बेटा छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...