कौशाम्बी, जनवरी 7 -- सैनी कोतवाली के अजुहा के एक अधेड़ की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर निवासी 58 वर्षीय इंदल मौर्य खेती करते थे। बताया गया कि इंदल मौर्य मंगलवार को खेत में पालक व धनिया आदि तोड़ रहे थे। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर खेत में लेट गए। आसपास मौजूद लोगों ने घरवालों को सूचना दी। परिजन इंदल को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने लखनऊ के पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को पीजीआई ले जाते समय इंदल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र विपिन ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान ठंड लगने से पिता की मौत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...