फतेहपुर, अप्रैल 12 -- बिंदकी। बसंतीखेड़ा गांव में खेतों में किसान का शव मिलने से रविवार सुबह सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और शव उठाने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया, करीब तीन घंटे बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। बसंतीखेड़ा गांव निवासी अधेड़ किसान विमल प्रजापति उर्फ बड़कू शनिवार को परिवार के साथ गेहूं की कटाई करने खेत गए थे। दोपहर में भोजन के लिए घर लौटे और खाना खाने के बाद आम के बाग जाने की बात कहकर निकल गए। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर ...