आजमगढ़, जनवरी 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव के शनिवार की दोपहर किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वह एक दिन पूर्व खेत की सिंचाई के लिए गए थे और लापता हो गए थे। परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। तहबरपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी 45 वर्षीय जगधारी पासवान शुक्रवार की सुबह घर से गेहूं के फसल की सिंचाई करने के लिए निकले थे। शाम तक वे घर नहीं आए। इसके बाद परिवार के लोग परेशान हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजन ने तहबरपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थाी। शनिवार की दोपहर में गांव की महिलाएं पशुओं के चारा के लिए गांव के सिवान में गयी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.