इटावा औरैया, मार्च 15 -- एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग हो गए। रविवार को पीड़िता के परिजनों ने थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी छोटी बहन शनिवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ रामनगर गांव में आलू बीनने का काम करने गई थी। तभी दोपहर में खाने की छुट्टी होने पर जब अन्य मजदूर भोजन करने के लिए अपनी घर की ओर चले गए, तब किशोरी खेत पर अकेली रह गई। आरोप है कि खेत में किशोरी को अकेला देख दो युवकों की नीयत बिगड़ गई। उन्होंने किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। जब किशोरी ने शोर मचाया, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.