रुद्रपुर, जुलाई 6 -- खटीमा, संवाददाता। क्षेत्र के बरी अंजनिया गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक पर स्कॉर्पियो कार से आए दो हमलावरों ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरी अंजनिया निवासी चंद्रबदन जोशी ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कृषि भूमि चांदा-भुड़रिया मार्ग पर है। शनिवार शाम वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान काली मंदिर के सामने एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार आकर रुकी, जिसमें से दो युवक उतरे। इनमें से एक के हाथ में तमंचा था। आरोप है कि दोनों हमलावर उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से दो र...