उरई, मई 26 -- आटा। संवाददाता थाना आटा क्षेत्र के ग्राम भदरेखी में खेत में काम कर रहे किसान से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनीस निवासी भदरेखी ने आटा थाने में तहरीर दी। बताया कि 24 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे वह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी हैदलपुर निवासी आरोपी प्रशांत आया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने डंडों से पीटा व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत देखकर लौट रहे युवक को रोककर दी जान से मारने की धमकी यह भी पढ़ें- मारपीट व धमकी मामले में मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...