बागपत, जून 10 -- बागपत। लुहारी गांव जंगल में मंगलवार की सुबह खेत में काम कर रहे किसान के पैर की अंगुली में सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन लगाकर किसान की जान बचाई। लुहारी गांव का किसान नीटू मंगलवार की सुबह खेत में फसल की सिंचाई करने गया था। खेत में काम करते समय सांप के पास पैर रखा गया। तभी सांप ने पैर की अंगुली में डस लिया। सांप के डसते ही नीटू खेत से बाहर निकलकर आया और परिजनों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- खेत में कार्य कर रहे किसान को सांप ने काटा इसी बीच उसकी हालत भी बिगड़ने लगी। तभी परिजन वहां पहुंच गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. विजय प्रकाश ने उपचार शुरू किया। उपचार के बाद किसान नीटू की हालत...