रामपुर, अप्रैल 19 -- मिलक। खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना शनिवार को क्षेत्र के ग्राम पुरैनीया खुर्द की है। गांव निवासी 50 वर्षीय सुंदरलाल अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया और वह बेहोश कर खेत ने गिर गए। जब सुंदरलाल का काफी देर तक परिजनों को खबर नहीं मिली तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने खेत पर जा कर देखा तो वह खेत में बेहोश पड़े थे। आनन फानन में परिजन उन्हें निजी चिकित्सकों के पास लेकर गए। यह भी पढ़ें- अनाज निकाल रही महिला की सर्पदंश से मौत जहां उन्हें आराम नहीं मिला और उनका बदन नीला पड़ने लगा। देर रात परिजन उन्हें लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सर्पदंश की सूचना पर पुलिस भ...