हजारीबाग, अगस्त 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत कांडतरी निवासी किसान केवल नाथ रजक को गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान एक लकड़बग्घा ने घायल कर दिया। उनका बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। केवलनाथ रजक ने बताया कि हम कांडतरी नदी किनारे खेत में भिंडी तोड़ने गए थे । अचानक लकड़बग्घा आ कर हमला कर दिया। लकड़बग्घा जैसे ही हमला किया पकड़ कर उसे उठाकर फेंक दिया, तब जा कर वह वहां से भागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया और खतरे से बाहर बताया। बड़कागांव पी1 घायल केवल नाथ रजक।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...