आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़, संवाददता। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिलशादपुर गांव में शुक्रवार की रात खेत में काम कर रहे किसान की सर्प दंश से मौत हो गई। परिवार में घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिलशादपुर गांव निवासी 57 वर्षीय राम प्रसाद चौहान शुक्रवार की शाम को गन्ना के खेत की सिंचाइ कर रहे थे। इस दौरान उनके पैर में सर्प ने डंस लिया। उन्होंने ने परिवार के लोगों को जानकारी दी, कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। राम प्रसाद को लेकर लोग मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना बाजार पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.