महोबा, अप्रैल 17 -- कबरई, संवाददाता। खेत में काम कर रहे किसान की एकाएक हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। अटैक से हुई मौत के बाद परिजनों ने साहूकारों के कर्जा और फसल खराब होने सेअटैक पड़ने की बात कही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कस्बा के जवाहर नगर निवासी 43 वर्षीय विनोद यादव शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था तभी एकाएक उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास काम कर रहे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में युवक की पीटकर हत्या मृतक के पुत्र रूपेंद्र का कहना है कि पिता पिछले कई दिनों से परेशान थे। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा था। जबकि साहूकारों से क...