औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। खेत में काम कर रहे एक किसान को जहरीले सर्प ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे पहले जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया, फिर मेडिकल कॉलेज चिचौली ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के गांव भपैयापुर निवासी नेकराम पुत्र रामदयाल शुक्रवार सुबह अपने खेत में तोरई तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों में छिपे जहरीले सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद नेकराम किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज चिचौ...