झांसी, जुलाई 30 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव क्षेत्र के गांव जरियाई में सिंचाई के लिए मोटर चालू करते वक्त करंट से झुलसकर दो किसानों की मौत हो गई। देर रात जब दोनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत में आकर देखा तो दोनों के शव तार से चिपके धान में पड़े थे। गांव बिराहटा निवासी 26 वर्षीय बृजेश दांगी और 55 वर्षीय कल्लू पाल किसान थे। दोनों आसपास रहते थे और जोत (शामिल) में गांव जरियाई में खेती करते थे। बुधवार सुबह दोनों धान के खेत में पानी लगाने की कहकर गए थे। फिर लौटकर नहीं आए। दोनों धान की क्यारी में पानी लगा रहे थे। तभी अचानक मोटर बंद हो गई। दोनों खराबी दूर करने के लिए तार चेक करने लगे। इसी बीच बिजली आपूर्ति चालू हो गई। इससे दोनों को बिजली का जोरदार झटका लगा। करंट इतना तेज था कि बृजेश और कल्लू गंभीर रूप से झुलसकर पानी भरे खेत में ग...