मुजफ्फर नगर, मार्च 8 -- चरथावल। क्षेत्र के ग्राम नगला राय में शनिवार को खेत में काम करते समय एक किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। नगला राय निवासी सलीम अपने खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने की पत्ती भर रहा था। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों ने उसे अपनी ओर खींच लिया। जोरदार करंट लगने से सलीम बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों व परिजनों ने उसे तत्काल चरथावल सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से नीचे लटक रहे तारों को कसने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.