इटावा औरैया, मार्च 24 -- महेवा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मड़ौली में प्राथमिक विद्यालय की कई साल पुरानी टूटी-फूटी बाउंड्री वॉल ने फिर से किसान को परेशान कर दिया है। अगस्त 2024 में पंचायत निधि से करीब सवा लाख रुपए खर्च कर बनाई गई यह दीवार एक साल भी नहीं टिक सकी और अगस्त 2025 में धरा शायी हो गई थी। मनोज कुमार व आलोक का आरोप है कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे दो बार निर्माण के बावजूद दीवार बार-बार गिर रही है। किसान जबर सिंह ने बताया कि स्कूल के पास उनका खेत पड़ता है, जहां बाउंड्री वॉल बनी हुई है। लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण यह दीवार उनके खेत में गिर जाती है। स्कूल और पंचायत घर का बरसात के दौरान सारा पानी से उनके खेत में बह आता है, जिससे फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कई बार जिम्मेदार...