इटावा औरैया, अगस्त 26 -- जसवंतनगर। बस्ती से मथुरा जा रही बस्ती डिपो की सरकारी बस मंगलवार को चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से उतरकर जोनई चौकी क्षेत्र में खेतों में जा घुसी। हादसे में बस में सवार किसी यात्री के चुटहिल होने की सूचना नहीं है। बस राष्ट्रीय राजमार्ग से मथुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई और खेतों में पहुंच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में बस को पीछे कराकर खेत से बाहर निकाला गया। बस के बाहर निकलने के बाद चालक उसे लेकर अपने निर्धारित गंतव्य मथुरा के लिए रवाना हो गया। घटना में यात्रियों के सुरक्षित रहने से बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...