उरई, मई 3 -- उरई। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मल्लाहनपुरा निवासी ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताएं खेत में खड़ी गेहूं की फसल में दबंगों द्वारा आग लगाकर बर्बाद कर दी गई है शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच करा कर दबंग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।पीड़ित किसान दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि 30 अप्रैल की रात गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उसके खेत में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपित उसे फसल न काटने की धमकी दे चुके थे। घटना के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, लेकिन पीड़ित को परिजनों के माध्यम से सूचना मिली है। पीड़ित किसान ने डीएम से पूरे मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.