ललितपुर, मार्च 27 -- महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोगर में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुक्रवार को ग्राम समोगर स्थित खेत में अचानक आग लग गयी। जिसकी वजह से खेत में कटने को तैयार खड़ी गेहूं की फसल लपटों की चपेट में आकर जलने लगी। खेत के आस पास मौजूद किसानों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर पहुंचे किसानों ने आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक गांव के करीब आधा सैकड़ा किसानों ने आग पर पानी फेंक कर काबू पा लिया। इस घटना में किसान जगदीश पुत्र पंखू की करीब एक एकड़ से अधिक के खेत में खड़ी हुई गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.