इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- भरथना। थाना क्षेत्र के गांव ईकारपुर में शनिवार दोपहर खेतों में खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने से खेतों में खड़ी करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। क्षेत्र के गांव ईकारपुर निवासी नाथूराम व विशाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके खेतों में गेहूं की फसल खड़ी थी। अचानक खेतों में आग लग गई। जिससे खेतों में खड़ी करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक अनिल यादव व क्षेत्रीय लेखपाल विपिन कुमार ने नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...