औरैया, अप्रैल 18 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कल्लिामपुर गांव में खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार रात करीब 8 बजे गेहूं की फसल काटने जा रहे किसानों को करीब 10 फुट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसे देख वे घबराकर मौके से भाग निकले और डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लेकर वन विभाग को अवगत कराया। कुछ देर बाद वन विभाग के उपनिरीक्षक ब्रजभूषण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर फसल के बीच आगे निकल चुका था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने किसानों के साथ मिलकर रात करीब साढ़े 11 बजे तक अजगर की तलाश की। यह भी पढ़ें- रात में निकला अजगर, पावर हाउस कर्मियों में मचा हड़कंप काफी मशक्कत के बाद देर रात अजगर को पकड़ लिया गया और सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया गया। शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.