फतेहपुर, जनवरी 3 -- खागा, संवाददाता। ऐरायां ब्लाक के कटोघन गांव में शुक्रवार दोपहर अपने खेत में अचेत पाए गए किसान की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि किसान की मौत सर्दी लगने के कारण हुई है। दिवंगत किसान फसल की सिंचाई करने खेत गए थे।घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार किसान रणधीर सिंह(55) दोपहर करीब एक बजे घर पर भोजन करने के बाद फसल की सिंचाई करने खेतों की ओर गए थे। वहीं पड़ोसी गोवर्धन सिंह ने बताया कि मृतक के दोनों बेटे गांव से बाहर रहते हैं, जबकि घर पर बहुएं मौजूद थीं। बहुओं के बुलाने पर वह खेत पहुंचे थे। खेत में अचेत अवस्था में पड़े किसान को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अत्यधिक सर्दी लगना बताया जा रहा है। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.