खेत मजदूर यूनियन की बैठक में मनरेगा बहाली की मांग
गाजीपुर, मई 18 -- खेत मजदूर यूनियन की बैठक में मनरेगा बहाली की मांग मरदह। मिनी सचिवालय मरदह में भारतीय खेत मजदूर यूनियन के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा की गई। यूनियन नेता रामलाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को कमजोर कर उसे समाप्ति की ओर पहुंचा दिया है। उन्होंने मांग की कि मनरेगा योजना को पुनः बहाल कर मजदूरों को वर्ष में 200 दिन का रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। साथ ही योजना को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त रखने की भी मांग उठाई गई। बैठक में भोला राम, मुरली प्रजापति, पुष्पा देवी, सोनमती देवी और राजेन्द्र पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लंबित मनरेगा योजनाओं को समय पर क्रियान्वित करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.