सोनभद्र, मई 15 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम डूभा में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन और उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेत मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मनरेगा की बहाली और मजदूर अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोनभद्र के जिला सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण वीबीजी रामजी योजना का विरोध किया। उन्होंने इसे मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि यह योजना मनरेगा जैसी ऐतिहासिक पहल को कमजोर कर ग्रामीण मजदूरों के रोजगार के अधिकार को समाप्त करने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- मनरेगा बहाली को लेकर किया प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के माध्यम से राष...