हरिद्वार, जून 3 -- कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी एवं नव गुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, डांडी इब्राहिमपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृषि जागरूकता एवं खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम ग्राम दिनारपुर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब चिट्टी कोठी प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को स्वस्थ मिट्टी, टिकाऊ खेती, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि तथा किसान उत्पादक संगठनों की भूमिका के प्रति जागरूक करना था। जिसमें लक्सर शुगर मिल के महाप्रबंधक डॉ. बीएस तोमर, कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के वैज्ञानिक डॉ. नीलकांत, कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी राजकुमार, इफको के जिला प्रबंधक विनोद जोशी ने किसानों को जानकारी दी। डॉ. बीएस तोमर ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता को बनाए रखने पर विशेष ध...