फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन जागरूकता अभियान के तहत खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का विभिन्न स्थानों पर आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। ऐरायां, भिटौरा एवं खजुहा ब्लाक के चिंहित रसूलपुर भण्डरा, हसनपुर कसार, पिलखिनी, सरैला, मंसूरपुर, बहादुरपुर में कार्यकम का आयोजन किया गया। भिटौरा ब्लाक की ग्राम पंचायत पिलखिनी में विकसित कृषि संकल्प यात्रा का आयोजन सीडीओ पवन कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। यहां पर डा.संजय, डा.सुनील आदि द्वारा पशुपालन, उद्यान एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हाईटेक नर्सरी से पौध लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- किसान गोष्ठी में मिट्टी जांच व जैविक खेती पर जोर वहीं ऐरायां के राजस्व ग्...