खेत बचाओ अभियान में किसानों को मिला प्रशिक्षण
बिहारशरीफ, जून 5 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय में शुक्रवार को खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। बीईओ रौनक कुमार ने कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य का संरक्षण करें, उर्वरकों का संतुलित व विवेकपूर्ण उपयोग करें। स्वस्थ मिट्टी से ही किसानों का भविष्य उज्जवल रहेगा। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने व टिकाऊ खेती को बढ़ावा देकर किसानों का सशक्त बनाने पर चर्चा की गयी। मौके पर योगेश चंद्रवंशी, अनिल प्रसाद, कुमार राज मनोरंजन सिंह, अनुज कुमार आदि मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.