लखीमपुरखीरी, जून 14 -- खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में गोष्ठियां आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने खेत बचाओ अभियान के तहत पलिया के मझगई में किसानों से संवाद स्थापित किया। किसानों को धान व गन्ना फसलों में यूरिया की वैज्ञानिक टॉप ड्रेसिंग, कीट व रोग प्रबंधन, उर्वरकों एवं कृषि रसायनों के संतुलित उपयोग, भूमि शोधन, बीज शोधन के बारे में जागरूक किया गया। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, कृषि यंत्रीकरण योजनाओं व अनुदानित दर पर उपलब्ध बीजों की जानकारी दी। फसल उत्पादन लागत में कमी व उत्पादकता वृद्धि के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- रासायनिक खाद के उपयोग से बचने की सलाह इसके अलावा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पलिया में बीज एवं कीटनाशी दवाओं के चार सैम्पल भरे गए। इस...