साहिबगंज, जून 8 -- साहिबगंज। आत्मा समिति सहाय योजना के तहत कृषि विभाग एवं आत्मा के संयुक्त तत्वावधान में यहां आत्मा सभागार, में खेत बचाओ अभियान विषय पर सोमवार को कृषक गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों व आम नागरिकों के बीच उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक खेती, मृदा संरक्षण तथा सतत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरुकता बढ़ाना एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। खेत बचाओ अभियान का आयोजन पूरे देश में 01 से 30 जून तक किया जा रहा है। इसी क्रम में साहिबगंज जिले की सभी पंचायतों में भी अभियान के तहत विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मृदा परीक्षण की रिपोर्ट देख फसल में खाद व दवा डालेंअभियान के उद्देश्य जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) प्रमोद एक्का ने कहा कि अभियान के तहत हरित खाद्य के उत्पादन एव...