भदोही, जून 2 -- भदोही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां द्वारा विकास खंड भदोही के ग्राम भगवतीदासपुर में खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती पर विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- कैमूर के किसान रसायनमुक्त व पशुधन आधारित खेती करेंगेकृषि विशेषज्ञों की जानकारी इस दौरान बताया कि इससे लागत कम होती है और मिट्टी की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है। साथ ही साथ उत्पादन की गुणवत्ता अच्छी होती है। पशु पालन विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार यादव ने गोबर से कम्पोस्ट एवं जैविक खाद तैयार करने की विधि बताई। जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है।...