ललितपुर, मार्च 29 -- थाना बार क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा स्थित एक खेत में फसल की थ्रेसिंग कराते समय किसान की सर्पदंश से हालत बिगड़ गयी। ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोग उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बार में रहने वाले मुकुंदी पुत्र चिन्ते किसान थे और खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार शाम वह अपने खेत पर फसल की थ्रेसिंग करने के लिए परिजनों के साथ गए थे। देर रात्रि तकरीबन दस बजे जब वह फसल के ढेर को उठाकर थ्रेसर मशीन में डाल रहा था तभी उसको किसी जहरीले सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद ग्रामीण जोर से शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसका पुत्र इंद्रपाल और अन्य परिजन उसके पास पहुं...