शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- यूपी के शाहजहांपुर में विवाद में एक दोस्त ने अपने दोस्तों पर गोली चला दी। एक की मौत हो गई और एक घायल है। बताया जा रहा है कि मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपने ही करीबी दोस्त के दो सगे भाइयों को गोली मार दी। इस हमले में 25 वर्षीय श्याम सुंदर उर्फ सानू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम सुंदर और आरोपी युवक के बीच गहरी दोस्ती थी। मंगलवार दोपहर दोनों के बीच खेत पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे घर लौटने पर एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि इस...