खेत पर सिंचाई कर रहे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत
इटावा औरैया, जून 29 -- जसवंतनगर। रविवार की शाम थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में खेत पर पानी लगा रहे एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोपालपुर निवासी 60 वर्षीय बटेश्वरी दयाल बघेल के बड़े पुत्र जयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता खेत पर सिंचाई कर रहे थे। जब वह खेत पर पहुंचे तो उनके पिता अचेत अवस्था में पड़े थे और उनके हाथ में एक सांप लिपटा हुआ था। परिजनों का कहना है कि शक है सांप के डसने से उनकी मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से बटेश्वरी दयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यह भी पढ़ें- ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, कोहराम जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने शव को पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.