खेत पर युवक से मारपीट,चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्रोड़ा निवासी पिंटू पुत्र लोकेश ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गुरुवार सुबह वह अपने खेतों पर देखभाल करने गया। तभी वहां पहुंचे गांव निवासी संजय,सोनू,निक्कू व कुनाल उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने धमकी दी कि उसे महिलाओं से संबंधित केस में फंसवा देंगे। पहले भी आरोपी उसके साथ मारपीट कर चुके हैं। शोरशराबा सुनकर लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.