इटावा औरैया, मई 9 -- भरथना। कुंअरा निवासी गौरव दुबे पुत्र योगेन्द्र प्रसाद दुबे ने पुलिस को बताया कि 5 मई की शाम करीब साढ़े 6 बजे वह अपने खेत पर मौजूद था। गांव के ही सुरेन्द्र प्रसाद दुबे व नीरज दुबे वहां पहुंचे और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर में चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में युवक से मारपीट,जान से मारने की धमकी यह भी पढ़ें- मारपीट करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...