झांसी, दिसम्बर 22 -- समथर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव पिरौना में खेत पर 35 वर्षीय युवक का शव मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस-प्रशासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गांव पिरौना निवासी माखन सिंह पाल (35) बेटा स्व. मनसुख पाल खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बीती देर शाम जब वह फसल में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। देर रात जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों र्को ंचता हुई। उन्होंने खेत पर जाकर देखा तो दंग रह गए। माखन बेसुध खेत में पड़े थे। जिससे वह दंग रह गए और रोने-बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन आसपास से ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिय...