खेत पर मिला किसान का शव, सांड़ के हमले की आशंका
बदायूं, मई 24 -- बदायूं,। खेत की रखवाली करने गए किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सांड़ के हमले में किसान की मौत होने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामला बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव हरगनपुर का है। ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश ने बताया कि गांव निवासी लटूरी पुत्र तेजपाल शनिवार देर रात अपने खेत की रखवाली करने गए थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि खेत के आसपास सांड़ घूमते रहते हैं और आशंका जताई जा रही है कि किसी सांड़ ने हमला कर लटूरी को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.