बदायूं, अप्रैल 6 -- खेत पर मक्के की फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामला मुजरिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मकुईया गांव का है, जहां के रहने वाले 35 वर्षीय मुकेश बाबू पुत्र लाल सिंह रविवार सुबह अपने खेत पर मक्के की फसल की रखवाली करने गए थे। वहां वह खेत में पड़ी चारपाई पर लेट गए। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद परिवार के लोग खेत पर पहुंचे तो मुकेश बाबू बेहोशी की हालत में पड़े मिले, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।परिवार के लोग उन्हें पहले देसी इलाज के लिए पड़ोसी गांव लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने शव क...