बरेली, अप्रैल 14 -- रिठौरा। सोमवार देर रात्रि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला धर्मपुर निवासी सुरेश का मोहल्ले के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। सोमवार देर रात्रि सुरेश अपने भतीजों पिंकू, सचिन और भूरे के साथ खेत पर भूसा भर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के करीब 8-10 लोग वहां पहुंच गए और उन्हें घेर लिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में सुरेश पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोग घायल मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.