बुलंदशहर, जून 10 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अगरपुर में खेत पर बैठे एक किसान और उसके बेटे पर कुछ दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। देहात पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​कोतवाली देहात में गांव अगरपुर निवासी पीड़ित किसान अजब सिंह पुत्र होराम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने खेत पर बैठे हुए थे। उसी दौरान रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत पर बैठे किसान और उसके बेटे पर जानलेवा हमला ​जब पिता को पिटता देख उनका बेटा मोहित उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, तो हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। आरोपियों ने मोहित के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। घट...