मुरादाबाद, मई 12 -- थाना क्षेत्र ग्राम हमीरपुर निवासी किसान मोहम्मद यूसुफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह अपने खेत पर गया था। इसी बीच पेड़ों को लेकर हुए विवाद में नासिर, नाजिर एवं कासिम निवासीगण हमीरपुर ने लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित किसान ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने सिरसवा दोराहा चौकी पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- खेत पर पेड़ देखने गए किसान के साथ मारपीट महिलाओं से अभद्रता का आरोप यह भी पढ़ें- चुनावी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...