फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- थाना जसराना के गांव नगला फकीरा निवासी नीलेश देवी का कहना है कि उसके पति निहाल सिंह आलू के खेत में पानी लगा रहे थे। गांव के धर्म वीर, प्रेमवीर, ग्रीश चंद्र, रणजीत, विशेष कुमार, रमन कुमार आए तथा पति के साथ मारपीट की। धर्मवीर का चचेरा भाई ऋषि तमंचा लेकर आया तथा पति पर तमंचा तान फायर कर दिया। कारतूस मिस हो जाने से पति की जान बच गई। ऋषि पर पहले से थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने नीलेशकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...