खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा
बदायूं, मई 29 -- बदायूं/सहसवान,हिटी। खेत पर पानी लगाते समय मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन विवाद और दीवानी मुकदमे की रंजिश में आरोपियों ने परिवार पर हमला कर डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमामामले का विवरण सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगला चोई के रहने वाले टीकाराम पुत्र रामलाल ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सहसवान की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी दादालाई जमीन, जो अब आबादी में आ चुकी है, उस पर गांव के बीरसहाय पुत्र गनेशी समेत कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.