शामली, मार्च 8 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी एक युवक के साथ खेत पर पानी देते समय मारपीट और मोटरसाइकिल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना भवन क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी गौरव पुत्र संजी सिंह ने थाना थानाभवन में दी तहरीर में बताया कि गत 25 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह अपने खेत पर ट्यूबवेल से पानी देने गया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही तरुण पुत्र प्रमोद तथा नितिन पुत्र विनोद पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद दोनों आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने पहले अपना इलाज कराया, जिसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट द...