मुरादाबाद, फरवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अहलादपुर करार में खेत पर ट्रैक्टर से जुताई करने के दौरान ग्रामीण को मारपीट करके घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अहलादपुर करार के सुखबीर पुत्र चंद्रपाल ने मुकदमा दर्ज कराया कि 18 फरवरी की शाम 5 बजे वह अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। तभी गांव के रहने वाले शिशुपाल पुत्र बालेश्वर ने भागकर उनके खेत में गाय घुसा दी। जब मना किया तो गाली गलौज करने लगे। यह अपने घर से अपने भाई रूम सिंह व लड़के सुमित के साथ लाठी डंडे वापस से लेकर आ गए और उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर, हाथ,पैर में गंभीर चोटें आई। शोर शराबे पर गांव के लोग आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.