काशीपुर, फरवरी 25 -- जसपुर। खेत जा रहे किसान पर एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर लहुलुहान कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को ग्राम ढाढ़ीपुरा निवासी शिव कुमार अपने पिता हरपाल सिंह के साथ खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही जयपाल सिंह पुत्र घासी सिंह ने उसके पिता को रोकाऔर मंदिर में हुए रंग पेंट का खर्चा मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर जयपाल सिंह ने गाली गलौज करते हुए उसके पिता के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। इससे वह लहुलुहान हो गया। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...