उरई, मार्च 7 -- उरई। थाना सिरसाकलार क्षेत्र के ग्राम सिम्हारा कासिमपुर में एक युवक के साथ रास्ते में गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित लालजी प्रसाद निवासी ग्राम सिम्हारा कासिमपुर ने बताया कि वह 2 मार्च 2026 की शाम करीब 8 से 9 बजे के बीच अपने घर से खेत पर लगे निजी ट्यूबवेल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही चार लोग तथा उनके दो अज्ञात साथियों ने उसे रोक लिया और एक राय होकर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें भी आईं। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को ललकारा, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित लालजी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.