फिरोजाबाद, मार्च 29 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती से खेत में चारा लेने जाते समय गांव का युवक सत्यदेव छेड़छाड़ करता है। युवती ने कई बार आरोपी से मना किया लेकिन आरोपी आए दिन युवती को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने अपने पिता से युवक की हरकतों की शिकायत की। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। लेकिन उन्होंने पीड़ित पक्ष पर ही आरोप लगा दिए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...