खेत पर चारा लेने जा रहे किसान को पीटकर किया घायल
पीलीभीत, जून 1 -- बीसलपुर। गांव पटनिया में खेत से चारा लेने जा रहे रास्ते में रोककर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पटनिया निवासी सामन्दिर पुत्र बृजपाल गुर्जर जानवरों के लिये खेत पर साइकिल से चारा लेने जा रहा था। तभी गांव के दो लोगों ने उसे रोक लिया और गालियां देते हुये लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जयवीर व जगवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.