संभल, मई 31 -- थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव बरखेड़ासोनक में शनिवार को आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों में भी दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव बरखेड़ासोनक निवासी कररू पुत्र सरदार (66) शनिवार को अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां एक आवारा सांड पहुंच गया। अचानक सांड ने किसान पर हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड ने उन्हें सींगों से उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक सांड उन्हें बुरी तरह घायल क...